भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया व्यापक दौरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया व्यापक दौरा

(विकास गर्ग)
लालकुआं । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने लालकुआं विधानसभा के बिंदूखत्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लालकुआं विधायक नवीन दुम्का जी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ व्यापक दौरा किया और दैवीय आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।

बिन्दुखत्ता के सुभाषनगर और इंदिरानगर में भारी बारिश से गोला नदी के उफान से खेतो के कटाव, खेतो में फसल का सड़ने तथा घरों में पानी घुसने से हुए नुकसान पर मदन कौशिक ने प्रभावितों को ढांढस बंधाया और सरकार से हरसंभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावितों की मदद करने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख रुपा देवी, पवन चौहान, उमेश शर्मा, इंदर बिष्ट, नवीन पपोला, भुवन आर्या सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *